Tuesday, March 3, 2020

हिन्दू पंचांग

हिन्दू पंचांग 

🌞 ~ हिन्दू  पंचांग ~ 🌞

 ⛅ दिनांक 04 मार्च 2020
 ⛅ दिन - बुधवार
 ⛅ विक्रम संवत - 2076
 ⛅ शक संवत - 1941
 ⛅ अयन - उत्तरायण
 ⛅ ऋतु - वसंत
 ⛅ मास - फाल्गुन
 ⛅ पक्ष - शुक्ल
 ⛅ तिथि - नवमी दोपहर 01:59 तक तत्पश्चात दशमी
 ⛅ नक्षत्र - मॄगशिरा दोपहर 11:24 तक तत्पश्चात आर्द्रा
 ⛅ योग - प्रीति दोपहर 11:26 तक तत्पश्चात आयुष्मान्
 ⛅ राहुकाल - दोपहर 12:39 से दोपहर 02:06 तक
 ⛅ सूर्योदय - 06:58
 ⛅ सूर्यास्त - 18:42
 ⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में
Advertise
 💥 विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

यह भी पढ़े:-
https://kansaramanish4kmnews.blogspot.com/2020/03/blog-post_85.html

🌞 ~ हिन्दू  पंचांग ~ 🌞

 🌷 काल सर्प योग की शांति हेतु 🌷

 🐍 काल सर्प योग क्या होता है .... नौ ग्रह है राहू और केतु के बीच सारे ग्रह आ जाये एक तरफ राहू है और एक तरफ केतु है और बीच में सारे ग्रह आ जाये ये होता है काल सर्प योग | अब इसकी निवृति का बड़ा सुन्दर उपाय है बड़ा सरल है.... केतु की शांति के लिये बुधवार बुधवार को गणेश पूजन किया जाता है | गणेश पूजन कर लिया गुड मिश्रित पानी से स्नान करा दिया ॐ गं गणपतये नमः जप कर लिया ...शुद्ध जल से स्नान करा दिया, दीपक जला के रखें, एक माला ॐ गं गणपतये नमः जप कर लिया रोज़ और वो पूजा वाला ... ..खाली बुधवार को करना है, बस | और राहू की शांति के लिये विष्णु भगवान का पूजन अथवा विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ किया जाता है |

🌞 ~ हिन्दू  पंचांग ~ 🌞

 🌷 ज्योतिष शास्त्र 🌷

 🙏🏻 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। इस बार ये पर्व 09 फरवरी,सोमवार को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,इस दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। आज हम आपको होली पर किए जाने वाले ऐसे ही अचूक उपायों के बारे में बता रहे हैं,जो इस प्रकार हैं-
 ➡ गताअं से आगे.........
 🙏🏻 8. यदि आपके घर में किसी भूत-प्रेत का साया है तो जब होली जल जाए, तब आप होलिका की थोड़ी-सी अग्नि अपने घर ले आएं और अपने घर के आग्नेय कोण में उस अग्नि को तांबे या मिट्टी के पात्र में रखें। सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।
 🙏🏻 9. बेरोजगार हैं तो होली की रात 12 बजे से पहले एक नींबू लेकर चौराहे पर जाएं और उसके चार टुकड़े कर चारों दिशाओं में फेंक दें। वापिस घर आ जाएं किन्तु ध्यान रहे, वापिस आते समय पीछे मुड़कर न देखें।*
 🙏🏻 10. यदि आपका पैसा कहीं फंसा है तो होली के दिन 11 गोमती चक्र हाथ में लेकर जलती हुई होलिका की 11 बार परिक्रमा करते हुए धन प्राप्ति की प्रार्थना करें..फिर एक सफेद कागज पर उस व्यक्ति का नाम लाल चन्दन से लिखें जिससे पैसा लेना है फिर उस सफेद कागज को 11 गोमती चक्र के साथ में कहीं गड्ढा खोदकर दबा दें। इस प्रयोग से धन प्राप्ति की संभावना बढ़ जाएगी।
 🙏🏻 11. यदि आपको कोई अज्ञात भय रहता है तो होली पर एख सूखा जटा वाला नारियल, काले तिल व पीली सरसों एक साथ लेकर उसे सात बार अपने सिर के ऊपर उतार कर जलती होलिका में डाल देने से अज्ञात भय समाप्त हो जाएगा।
 🙏🏻 12. होलिका दहन के दूसरे दिन होलिका की राख को घर लाकर उसमें थोड़ी सी राई व नमक मिलाकर रख लें। इस प्रयोग से भूत-प्रेत या नजर दोष से मुक्ति मिलती है।
 🙏🏻 13. शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन के समय 7 गोमती चक्र लेकर भगवान से प्रार्थना करें कि आपके जीवन में कोई शत्रु बाधा न डालें। प्रार्थना के पश्चात पूर्ण श्रद्धा व विश्वास के साथ गोमती चक्र जलती हुई होलिका में डाल दें।
 🙏🏻 14. शीघ्र विवाह के लिए होली के दिन किसी शिव मंदिर जाएं और अपने साथ 1 साबुत  पान, 1 साबुत  सुपारी एवं हल्दी की गांठ रख लें। पान के पत्ते पर सुपारी और हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके बाद पीछे देखे बिना अपने घर लौट आएं। यही प्रयोग अगले दिन भी करें। इसके साथ ही समय-समय पर शुभ मुहूर्त में यह उपाय करते रहें । जल्दी ही विवाह के योग बन जाएंगे।*
 🙏🏻 15. होली से शुरू करके बजरंग बाण का 40 दिन तक नियमित पाठ करने से हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
અહીં વધુ વાંચો:-
https://kansaramanish4kmnews.blogspot.com

🌞 ~ हिन्दू  पंचांग ~ 🌞

 🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

KM NEWS
#KMNEWS
#manishkansara
OWNER
Manish Kansara
6352918965 

No comments:

Post a Comment